फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा में कबूतर मृत मिला, सैंपल बरेली भेजा

विज्ञापन
कबूतर की चोटों को देखते पशु चिकित्सक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा। बस स्टैंड के निकट मृत कबूतर मिलने से हड़कंप मच गया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर जाकर कबूतर को कब्जे में लिया और जांच के लिए सैंपल बरेली भेजने की बात कही गई है। इससे पहले भोपा क्षेत्र में भी कई मृत पक्षी मिल चुके हैं। सिकंदरपुर के स्कूल में भी कौवा मृत मिला था। बीआरसी परिसर में भी मृत कौवा मिल चुका है।
विज्ञापन

भोपा कस्बे में बृहस्पतिवार को बस स्टैंड की मस्जिद के पास रास्ते पर एक मृत कबूतर पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डा. हेमेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट विनोद कुमार आदि टीम के साथ पहुंच गए और कबूतर के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। पशु चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि कबूतर की गर्दन व पंजों में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि मांझा लिपटा होने से कबूतर की मौत हुई है। इसके बाद भी जांच के लिए सैंपल बरेली भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी पक्षी मृत अवस्था में पड़ा मिले तो उसे छूएं नहीं, बल्कि डॉक्टरों और कंट्रोल रूम के नंबरों पर जानकारी दें। पशु पालन विभाग और वन विभाग की ओर से रेडी रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें