रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज पर बने हैदरपुर वेटलेंड में अठखेलियां करते पक्षी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हैदरपुर वेटलैंड में बर्ड फेस्टिवल दो फरवरी से
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। हैदरपुर वेटलैंड में दो फरवरी से विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल में पक्षियों से संबंधित फोटोग्राफी के साथ ही पेंटिंग्स की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
जानसठ क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी मोहन कुमार बहुखंडी ने बताया कि हैदरपुर वेटलैंड में बर्ड फ्लू का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। उन्होंने बताया कि हैदरपुर वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर दो फरवरी को बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज के बच्चे, पक्षी विशेषज्ञ, फोटोग्राफर्स, प्रकृति प्रेमी, पत्रकार, सरकारी अधिकारी व अन्य व्यक्ति बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसमें पक्षियों से संबंधित फोटोग्राफी व पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वन विभाग ने सभी पक्षी प्रेमियों व छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में भाग लेकर पक्षियों से संबंधित फोटोग्राफ पोस्टकार्ड साइज में व पेंटिग आदि वन रेंज कार्यालय सिकरेड़ा में 31 जनवरी 2021 तक उपलब्ध कराने की अपील की है। वन रेंजर ने बताया कि जनवरी माह में एशियन वाटर बर्ड गणना का कार्य संपन्न करा दिया गया है। गणना के आधार पर 95 जलीय पक्षियों की प्रजाति के 37,362 पक्षी वर्तमान में हैदरपुर वेटलैंड में प्रवास कर रहे हैं।