फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोडीजल पंप मालिक ने नहीं दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बायो डीजल पंप मालिक ने नहीं दर्ज कराए बयान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव रुड़कली में दो लोगों की जान लेने वाले अवैध बायोडीजल पंप के मालिक ने एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी जांच टीम के समक्ष बयान दर्ज नहीं कराए हैं। फरार पंप संचालक के बयान दर्ज होते ही जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली में स्थित बायोडीजल पंप के ऑफिस में लगी भीषण आग में रुड़कली निवासी फुरकान व जौली निवासी साजिद की मौत हो गई थी। मामले की जांच के लिए डीएम सेल्वा कुमारी जे ने एसडीएम जानसठ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की थी। उक्त टीम अवैध बायोडीजल पंप की जांच कर प्रत्यक्षदर्शियों व ग्रामीणों के साथ ही हादसे में बचे अय्याज के भी बयान दर्ज कर चुकी है। मृतक साजिद व फुरकान के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन पंप संचालक गांव चौरावाला निवासी शाहआलम अब तक फरार है। जांच टीम कई बार आरोपी के बयान लेने उसके घर जा चुकी है, लेकिन अब तक आरोपी ने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। जांच टीम में शामिल सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया कि पंप संचालक के बयान दर्ज होते ही एसडीएम जानसठ द्वारा जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई उन्हीं के स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें