फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार क्षेत्र में दो हादसे, नई मंडी कोतवाली और तितावी में हुआ एक-एक हादसा
विज्ञापन

मृतकों में पानीपत, सोनीपत, नूह और हिसार जनपद के कांवड़िये शामिल


संवाद न्यूज एजेंसी

छपार (मुजफ्फरनगर)। छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे और नई मंडी कोतवाली और तितावी क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार को हुए सड़क हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई। मृतक पानीपत, सोनीपत, नूह और हिसार जनपद के रहने वाले थे। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी है।
शनिवार को पहला हादसा छपार क्षेत्र में सिसौना कट के पास हुआ। हरियाणा के पानीपत जनपद के थाना समालखा क्षेत्र के गांव बुरसैन निवासी राजेंद्र ने बताया कि गांव के ही युवक बाइकों पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रह थे। शुक्रवार रात सिसौना कट पर साथ चल रहे गांव के ही राजेश ने अपनी बाइक से दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा साहिल (25) पुत्र बलराज गिरकर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

कांवडि़ये के घायल होने की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शनिवार को उपचार के दौरान साहिल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरा हादसे में दिल्ली-दून हाईवे पर बढेड़ी चौराहे के निकट हुआ। सोनीपत के थाना गन्नौर क्षेत्र के गांव खेड़ी निवासी विशाल (22) पुत्र महा सिंह डाक कांवड़ के ट्रक से नीचे गिर गया। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। मृतक के चाचा कमलदीप की तहरीर पर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीसरा हादसा मुजफ्फरनगर शहर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। हरियाणा के जनपद नूह के गांव अखनाका फिरोजपुर निवासी महीपाल (25) अपने साथियों के साथ डाक कांवड़ के दौरान जल लेकर डाक वाहन के आगे दौड़ रहा था। नई मंडी कोतवाली के बझेड़ी चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
चौथा हादसा तितावी क्षेत्र में हुआ। गांव तिरपड़ी के पास पानीपत के सेक्टर 29 निवासी नरेश (25) की बाइक शुक्रवार देर रात डिवाइडर से टकरा गई। वह हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भतीजे के बाद चाचा की भी मौत
शनिवार को छपार क्षेत्र में शुक्रवार को हादसे में घायल हिसार जनपद के पूठी जामण निवासी कांवड़िये संजय पुत्र शमशेर की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके भतीजे अजमेर की शुक्रवार को ही मौत हो गई थी। कार की बाइक में टक्कर लगने से यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें