फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दो होमगार्ड घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव मुझेड़ा के निकट कार ने बाइक सवार दो होमगार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया।
कस्बा निवासी होमगार्ड कांतिप्रसाद की ड्यूटी सिखेड़ा थाने में चल रही है। शुक्रवार सुबह वह साथी होमगार्ड सतीश के साथ बाइक से ड्यूटी पर सिखेड़ा थाने जा रहे थे। पानीपत-खटीमा मार्ग पर गांव मुझेड़ा के निकट सामने से आती तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पीआरवी से जानसठ सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा की लापरवाही से सड़क पर तड़पते रहे घायल
हादसे के बाद घायल कांतिप्रसाद ने अपने चचेरे भाई ऋतुमोहन को जानकारी दी, जिस पर वह कार लेकर घटनास्थल पहुंच गया। आरोप है कि, जैसे ही वह घायल होमगार्डों को अस्पताल ले जाने के लिए कार में बैठाने लगा, मीरापुर थाने में तैनात एक दरोगा वहां पहुंच गया और घायलों को पीआरवी से ही भेजने की बात कहते हुए उन्हें कार से उतार लिया। विरोध करने पर दरोगा ने घायलों व उनके परिजन से दुर्व्यवहार किया गया। काफी देर बाद पीआरवी आने पर ही दोनों घायलों को जानसठ सीएचसी ले जाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें