मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शिक्षिका का बाइक सवार युवकों ने मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। सिविल लाइन की जसवंतपुरी निवासी पारुल प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। वह ब्यूटीशियन का कोर्स भी कर रही है। वह ब्यूटीशियन के लिए सहारनपुर बस अड्डे पर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने पारुल का मोबाइल लूट लिया। पारुल ने काफी शोर मचाया। युवकों का पीछा भी किया गया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। मामले की जानकारी पीड़िता के भाई सत्यम कुमार ने सिविल लाइन पुलिस को दी तो पुलिस ने मोबाइल लूट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार युवकों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए है।