फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शादी समारोह से लौट रहे बाइक चालक की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो खबर

भोपा। थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी में शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव महाबलीपुर (मोगलीपुर) निवासी सिद्धार्थ (30) मंगलवार को अपने रिश्ते के साले चरथावल निवासी प्रदीप की भोकरहेड़ी बरात में गया था। देर शाम वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा के निकट पहुंचा तो कांवड़ मार्ग पर एक बाइक के साथ उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे सिद्धार्थ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजन व पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद थे। पुलिस का कहना था कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें