फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, दो साथी घायल 

Sun, 15 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मीरापुर में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


मीरापुर के गांव मुकल्लमपुरा निवासी ओमपाल का पुत्र मनोज (35 ) मीरापुर के मोंटी रेस्टोरेंट पर काम करता था। रविवार रात करीब सवा नौ बजे मनोज गांव के ही सोमपाल पुत्र श्यामू और मनोज पुत्र गोपी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। मनोज जैसे ही सरदार पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज पुत्र ओमपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

उसके साथी मनोज और सोमपाल गंभीर घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को खबर की है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें