सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। शनिवार देर रात बसेड़ी गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों को हादसे की खबर कर दी है। दोनों युवक रुड़की निवासी बताए गए है।
पुरकाजी के गांव बसेड़ी में शनिवार देर रात को बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो कर वहीं गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 ने मौके पर जाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में एक युवक की मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है, जो फौजी बताया गया है। पुलिस के अनुसार उनके पास से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान सूरज रावत पुत्र गजरात रावत के रूप में और घायल की पहचान साहिल बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट, निवासी, दुर्गा कालोनी, रुड़की के रुप में हुई है। बताया गया है कि दोनों बाइक द्वारा दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की खबर कर दी है।