सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। इसके अलावा एक अन्य हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाबरी क्षेत्र का निवासी जितेंद्र बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। भौराकलां थाने के निकट तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की पहचान कराकर उसके परिजनों को इस हादसे की सूचना दी।