सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव सालारपुर से निकलते ही किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेरठ के मवाना निवासी संदीप अपने साथी नीरज के साथ शुक्रवार की शाम को जानसठ से वापस अपने गांव जा रहा था। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव सालारपुर से आगे निकलते ही तेजी से सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए।