फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पटरी पर मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला तगान से शुक्रवार रात से लापता युवक का शव शनिवार सुबह गंगनहर पटरी मार्ग पर मिला।
विज्ञापन

गंगनहर पटरी मार्ग पर शनिवार सुबह गांव बुआड़ा के निकट करीब 24 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान कस्बे के मोहल्ला तगान, होली चौक निवासी इनाम के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से गया था, जिसके बाद से वह लापता था। इंस्पेेक्टर ने बताया कि परिजनों ने मामले में पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, जिस पर शव को पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोपहर बाद युवक के शव को सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें