मोरना। मीरापुर के गांव मुुझेड़ा निवासी 30 वर्षीय फैयाज पुत्र मकसूद उर्फ मोटा सोमवार शाम मोरना में अपनी रिश्तेदारों से मिलकर बाइक द्वारा वापस अपने गांव जा रहा था। गांव ककरौली में किसान इंटर कालेज के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे फैयाज घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजन देर रात को जानसठ अस्पताल पहुंचे। अभी तक हादसे की थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।