संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। रुड़की-मुजफ्फरनगर हाईवे के बडेढ़ी चौराहे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
मेरठ के लिसाड़ी गेट के श्याम नगर निवासी युवक इरशाद (35) बाइक पर फेरी लगाकर कुर्सियां बेचने का काम करता था। बुधवार को वह रेई गांव में कुर्सी बेचकर लौट रहा था। रुड़की-मुजफ्फरनगर हाईवे पर तेजगति से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मारी दी। हादसे में इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई अब्बास ने ट्रक चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद