फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां। शिकारपुर-भौराकलां मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा बुढ़ाना निवासी राकेश कात्यान (60) बाइक से बुधवार दोपहर किसी काम से सिसौली जा रहे थे। जैसे ही वे भौराकलां-शिकारपुर मार्ग पर पहुंचे, तेजी से आती कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारकर अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने शाहपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में घायल को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाली कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। शाम तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें