फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के जागरूक करने के लिए एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आशा घर- घर जाकर दस्तक देंगे और संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगी।
डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि एक से 30 अप्रैल तक जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित होने जा रहा है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, दिव्यांगजन विभाग को मुख्य रूप से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत विभाग को विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। सीडीओ संदीप भागिया, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें