वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
देवबंद। वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बंदरजुड्डा गांव निवासी अरुण कुमार शुक्रवार को मंगलौर रोड स्थित अस्पताल में दवा लेने जा रहे थे। जब वह अस्पताल के समीप पहुंचे तो पीछे से आए वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जानकारी मिलने पर अरुण के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया कि मंगलौर रोड स्थित नर्सिंग होम में परिजन महिला का उपचार चल रहा है। अरुण उसी की दवा लेने के लिए जा रहे थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। तहरीर नहीं मिली है।