फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बरला रजबहे के पुल के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

हरिद्वार के सिड़कुल में करता था नौकरी, शनिवार शाम लौट रहा था
पुलिस ने आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया। युवक परिवार का इकलौता चिराग था। हादसे से परिवार में शोक छाया है।
छपार थाने के गांव बसेड़ा निवासी 32 वर्षीय अरुण गिरी हरिद्वार के सिड़कुल में किसी कंपनी में कार्य करता था। शनिवार की शाम वह बाइक से गांव लौट रहा था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बरला रजबहे के पुल के निकट पीछे से तेजगति से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कागजातों और मोबाइल से पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराई और हादसे के बारे में परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी कर कार और उसके चालक सरफराज निवासी केवलपुरी मुजफ्फरनगर को हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने कार चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि अरुण अपने पिता की इकलौती संतान था। उसके छोटे दो बच्चे हैं। अरुण की मौत से परिवार में शोक छाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें