फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा दौड़ की जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी वाटिका से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर 13 अगस्त को जज्बा दौड़ होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के अलावा योग गुरू बाबा रामदेव, कॉमनवेल्थ पदक विजेता प्रियंका गोस्वामी और दिव्या काकरान को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। इसकी जागरूकता के लिए मंगलवार को बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

बाइक रैली गांधी कालोनी की गांधी वाटिका से शुरू हुई। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शरद शर्मा, सत्यप्रकाश रेशू ने किया। बाइक रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। विभिन्न संगठनों ने बाइक रैली का स्वागत किया। अमित पटपटिया के नेतृत्व में लगभग 150 दुपहिया वाहनों पर तिरंगा लगाकर लोगों को जागरूक किया। बाइक रैली में मनीष भारती, रमन शर्मा, मोहित गर्ग, शोभित गर्ग, जोगिंद्र हुड्डा, गरिमा सिंह, अतुल कौशिक, नैनसी गर्ग, अजय जुनेजा, तिेश, रजनीष शर्मा, आनंद, नितिन अरोरा, गुलशन अरोरा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें