मजदूर दिवस पर जरुरतमंदों के लिए राशन वितरित कराते पुरकाजी विधायक ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विधायक को सौंपे सहायता राशि के चेक
मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत सरवट के निवासियों के एकत्रित किए गए कोरोना सहायता राशि के चेक पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल को सौंपे गए। इस दौरान 51 जरूरतमंद मजदूरों को राशन भी वितरित किया गया। मोहल्ला बचन सिंह कॉलोनी स्थित अपने आवास पर सरवट ग्राम प्रधानपति पंडित श्रीभगवान शर्मा ने प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने समर्थकों के सहयोग से राहत राशि दी। पीएम केयर फंड के नाम से 21 चेक विधायक प्रमोद ऊंटवाल को सौंपे गए। विधायक ने कहा कि भाजपाई जरूरी सेवा में जुटे लोगों का आभार जता रहे हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जा रहा है। चेक देने वालों में कर्मवीर त्यागी, शिवा, विवेक चंद शर्मा, सुभाष शर्मा, तरुण कुमार, अशोक कुमार शर्मा, दयानंद राठोर, पलटूराम, नीरज सिंह आदि शामिल रहे।