फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बसेड़ा में बाइक की टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक सहित मौके से भाग गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। बरला-भोकरहेडी मार्ग पर बसेड़ा गांव में शुक्रवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक सहित मौके से भाग गया।
शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे यह हादसा हुआ। बसेड़ा निवासी 40 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र कालूराम सहकारी समिति के सामने बाइक से सड़क पार कर रहे थे। तभी भोकरहेड़ी की ओर से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी बाइक सहित मौके से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र को पुलिस ने पुरकाजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बिजेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिजेंद्र के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें