फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बिजनौर पुलिस ने पिता-पुत्र को दबोचा, लूटा गया ट्रैक्टर भी बरामद, जानिए पूरा मामला

Thu, 15 Sep 2022 04:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

बिजनौर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में रतनपुरी क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी में बिजनौर की कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने छापा मारा। भूपखेड़ी निवासी पिता-पुत्र को दबोच लिया और उनकी निशानदेही पर बिजनौर कोतवाली क्षेत्र में लूटा गया ट्रैक्टर बरामद किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व बिजनौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर को बदमाशों ने लूट लिया था। इसके संबंध में बिजनौर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत है। मंगलवार को देर रात बिजनौर की कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गांव भूपखेड़ी में छापा मार कर गांव के ही देवेंद्र पुत्र लीला एवं उसके पुत्र विशाल को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की निशानदेही पर लूटा गया ट्रैक्टर रतनपुरी में एक मकान से बरामद किया गया। बिजनौर पुलिस बरामद ट्रैक्टर और भूपखेड़ी निवासी पिता-पुत्र को अपने साथ बिजनौर ले गई।

यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें