फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में संगल का बड़ा योगदान: कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्गीय जितेंद्र संगल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके सहयोग से आगे बढी संस्थाओं में हजारों बच्चे शिक्षा ले रहे हैं।
विज्ञापन

दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज का मुख्य द्वारा पूर्व प्रबंधक जितेंद्र संगल की स्मृति में बनवाया गया है। इस द्वारा का लोकार्पण राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रेन चैंबर की आज कई शिक्षण संस्थाओं ने अपनी पहचान बनाई हुई है, इन सब में जितेंद्र संगल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार संगल एवं प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज और जीसी पब्लिक स्कूल में जितेंद्र संगल के योगदान की सराहना की। जीसी पब्लिक स्कूल के निदेशक एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजादवीर ने स्कूल की स्थापना से लेकर प्रगति में पूर्व प्रबंधक जितेंद्र कुमार के योगदान के बारे में बताया। विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष महेश गर्ग, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, उप प्रबंधक डॉ अशोक अग्रवाल, प्रबंध समिति के मनोहरलाल कालरा, शिशिर संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें