फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भुईयार कल्याण समिति ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। भुईयार समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित पंचायत में समाज के जाति प्रमाणपत्र नहीं बनाए जाने के कारण मीरापुर उपचुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया गया। पंचायत में भोकरहेडी, बेलडा, भोपा, बेहडा थू्र, मोरना, शुकतीर्थ, फिरोजपुर, बहुपुरा समेत आसपास के क्षेत्र से आए भुईयार समाज के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


भुईयार समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष प्रदीप भुईयार ने बताया कि भुईयार समाज के लोग कई वर्षों से जाति प्रमाणपत्र बनाए जाने को लेकर संघर्ष कर रहे है। कई बार धरना प्रदर्शन व आंदोलन भी किए हैं। मुख्यमंत्री, कमिश्नर सहारनपुर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी जानसठ सहित भाजपा मंत्रियों, नेताओं को अवगत कराया है, लेकिन उनकी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। जाति प्रमाण पत्र न बनने से उनके बच्चों को नौकरी मिलने व उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में पहुंचे किरणपाल, फूल सिंह, प्रदीप, रामकुमार, राकेश, शिशुपाल, दाताराम, नरेंद्र, मांगेराम, राजवीर सिंह समेत अन्य लोगों ने उपचुनाव के बहिष्कार का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें