फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में भोकरहेड़ी ने चांदपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। मेला कोतवाली खेल ग्राउंड में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भोकरहेड़ी ने चांदपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि डॉक्टर वीरपाल निरवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता के लीग मैचों में धीराहेड़ी ने सिकंदरपुर, खेड़ी दूधाधारी ने भोकरहेड़ी ए, भोकरहेड़ी बी ने शुक्रताल, मेघा खेड़ी ने जिकल करहेड़ा, निरगाजनी ने भूममा, बेहड़ा थ्रू ने भोकरहेड़ी बी, चांदपुर ने दतियाना और विश्व नगला ने शुभम बेहड़ा को हराया। क्वार्टर फाइनल में धीराहेड़ी, निरगाजनी, भोकरहेड़ी, मेघा खेड़ी, चांदपुर, विश्व नगला, खेड़ी दूधाधारी, बेहड़ा थ्रू आदि के बीच हुआ। प्रथम सेमीफाइनल में चांदपुर ने धीराहेड़ी और भोकरहेड़ी ने खेड़ी दूधाधारी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में भोकरहेड़ी ने चांदपुर को सीधे दो सेटों में हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल, अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर, जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया, अमरकांत, अमित राठी, सत्येंद्र, अक्षय शर्मा, रविंद्र चौधरी, राम कुमार शर्मा, योगेश गुर्जर, नरेंद्र गर्ग आदि ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें