फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोरना - निरगाजनी को हराकर भोकरहेड़ी बना विजेता

Fri, 08 Dec 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मोरना में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम  को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित करत
विज्ञापन
- महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के संघर्षपूर्ण मुकाबले में भोकरहेड़ी ने निरगाजनी को 14-12 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता निरगाजनी टीम को 31 हजार और तीसरे स्थान पर रही लिब्बरहेड़ी टीम को नकद 21 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बिजनौर की विधायक के पति ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि एकाग्रता के साथ लक्ष्य तय कर कठिन मेहनत करें, तभी सफलता मिलेगी। कबड्डी खेल में ग्रामीण अंचल मिट्टी से तप कर निकले युवाओं ने दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। परिवार, सामाजिक एवं देश का विकास युवाओं के कंधों पर टिका है।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में लिब्बरहेड़ी दिल्ली को 21-17 से, गोपला खेड़ी ने ककराला को 22-18 से, निरगाजनी ने आसरा एकेडमी को 18-15 से, भोकरहेड़ी ने हरिद्वार टीम को 19-14 से हराया। प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में भोकरहेड़ी ने गोपला एकेडमी को 23-19 से व द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबले में निरगाजनी ने लिब्बरहेड़ी को 22-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में भोकरहेड़ी ने निरगाजनी को 14-12 से हर कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में कुलदीप, संजय और कमेंट्री में इदरीश बसेड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में मोनू राणा, जीत सिंह, अमित गुर्जर, साबी, विकास बालियान, देवेंद्र राठी, नीरज चौधरी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें