फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर - छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा, कुत्ते भी छोड़े

Fri, 08 Dec 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने दो युवकों के साथ मारपीट करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना पुलिस ने दो युवकों के साथ मारपीट करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के भाई का पीटा और उसके ऊपर कुत्ते भी छोड़ दिए। पुलिस ने आरोपी पकड़ लिए हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी भतीजी कस्बे के एक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा है। उसके स्कूल में ही पढ़ने वाले बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी छात्र उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता है। जिससे परेशान होकर उसकी भतीजी ने अपने भाई व अपने पिता को बताया। जिसके बाद उसके भाइयों ने छेड़छाड़ करने वाले छात्र को समझाया तो वह आग बबूला हो गया और धमकी देकर चला गया। थोड़ी देर बाद छेड़छाड़ करने वाला छात्र कार में सवार होकर कस्बे में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसके दो पुत्र गांव जा रहे थे, जब वह पैठ मैदान के पास पहुंचे तो वहां उनके साथ मारपीट करने के साथ धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी उसके पुत्र को कार से अपने घर ले गए और उसके साथ मारपीट की और कुत्तों से हमला भी करवाया। पुलिस ने दर्ज मुकदमे की आधार पर कार्रवाई करते हुए हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें