फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के घर पहुंचे भीम आर्मी, बसपाई

Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोरना। बसपा नेता और भीम आर्मी के सदस्य शुक्रवार को इंसाफ नहीं मिलने से खिन्न होकर धर्म परिवर्तन की चेतावनी देने वाले दलित परिवारों के घर पहुंचे। समझाते हुए उनकी लड़ाई लड़ने के लिए अग्रसर रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई से नाराज गांव तिस्सा के रहने वाले दलित भट्ठा मजदूरों ने तीन दिन पूर्व धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी थी। इस पर बसपा के जिला प्रभारी संजय रवि के नेतृत्व में जिला महासचिव राजकुमार, मीरापुर विधान सभा अध्यक्ष सतीश गौतम, ब्रजपाल सिंह दलित परिवारों से मिलने शुक्रवार को उनके घर पहुंचे।

अपने धर्म पर बने रहने का निवेदन करते हुए कहा कि काफा समय दलितों का शोषण होता आया है। मगर, धर्म बदलने से समस्या का समाधान नहीं होगा। भाजपा सरकार में लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहा है। भीम आर्मी के मोरना अध्यक्ष बिल्लू सिंह के नेतृत्व में  कपिल, अनुज, पुनीत असोजवाल, राहुल, नीटू, सोनू मांडवाल, राहुल मांडवाल आदि ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, नरेश, ब्रजपाल, रोशन, मुकेश, कमल, सन्नी, बलेराम, अनुज, मोहर सिंह, जयसिंह, कपिल, अंकित, मनोज, मनु, महक  सिंह आदि ने कहा कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो रविवार को महापंचायत कर गांव के रविदास मंदिर में धर्म परिवर्तन कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें