फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के सत्संग के समापन पर हुआ भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित श्री वैष्णो देवी मंदिर में चल रहे श्रीराम के सत्संग के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। सत्संग 10 से 16 अक्तूबर तक चला।
विज्ञापन

श्रीश्री 108 स्वामी रामानंद सरस्वती और संत साध्वी देवी सुदीक्षा सरस्वती ने अपने मुख से श्रीराम भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। भारी संख्या में सहारनपुर से भी श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर में पहुंचे। मंदिर कमेटी द्वारा सहारनपुर से आई हुई संगत का सम्मान किया। सभी श्रद्धालुओं ने श्री राम नाम के रस का पान किया। संत साध्वी देवी सुदीक्षा सरस्वती ने सभी श्रद्धालुओं को अपने जीवन को प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पण कर जीवन जीने का संदेश दिया। मौके पर दर्शन लाल अनेजा, सुभाष अरोरा, दिनेश पुंडीर, प्रकाश दुआ, सुरेंद्र कपूर, राजीव सिक्का, विपिन फुटेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें