फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: किसान मुद्दों पर आज होगी भाकियू की महापंचायत

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचे भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत
विज्ञापन
- यात्रियों की सुविधा के लिए शहर में चार जगह बनाए गए अस्थायी बस अड्डे
विज्ञापन


- आसपास के जिलों से भी किसानों के पहुंचने का लगाया जा रहा अनुमान





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान, आवारा पशु, बिजली की दरें और किसानों के उत्पीड़न समेत अन्य मुद्दों पर शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाकियू की महापंचायत होगी। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत के अलावा खापों के चौधरी भविष्य की रणनीति तय करेंगे।

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। आज महापंचायत के जरिए किसानों की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने में अब तक नाकाम साबित हुई है। पंचायत में भविष्य के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। शीर्ष नेतृत्व किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए खाप चौधरियों और संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ रणनीति तैयार करेगा। धरना स्थल पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के अलावा गौरव टिकैत ने भी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। किसानों के उत्पीड़न और अन्य मुद्दे भी उठाए जाएंगे। उधर, पंचायत में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन






चार अस्थायी बस अड्डे, डायवर्ट किए वाहन

मुजफ्फरनगर। आमजन को परिवहन संबंधी समस्या से बचाने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। शहर में चार अस्थायी बस अड्डे बनाकर बसों का संचालन किया जाएगा। मेरठ, बुढ़ाना और शामली के लिए वहलना चौक से बसों का संचालन होगा। बिजनौर जानसठ और मीरापुर के लिए जानसठ पुल बाईपास, भोपा के लिए भोपा बाईपास और सहारनपुर और हरिद्वार के लिए रामपुर तिराहे से बसों का संचालन किया जाएगा। सरकुलर रोड होते हुए सुजडू चुंगी से महावीर चौक के बीच भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।





इन शिक्षण संस्थाओं की रहेगी छुट्टी

मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड पर पडऩे वाली अधिकतर शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, एमजी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डायट, आर्य समाज रोड स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, नवाब अजमत इंटर और डिग्री, जैन इंटर मीनाक्षी चौक पर शुक्रवार को अवकाश रहेगा।


पंचायत स्थल पर पहुंचे अधिकारी

मुजफ्फरनगर। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय को सौंपी गई हैं। किसान वाहनों के लिए डीएवी इंटर काॅलेज, इस्लामिया इंटर काॅलेज, जीआइसी के सामने स्कूल के मैदान में व्यवस्था की गई है। उधर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने पंचायत स्थल पर पहुंचकर भाकियू नेताओं से बातचीत की।
विज्ञापन




यहां रहेंगे मुख्य बैरियर

- महावीर चौक

- सूजडू पुलिस चौकी

- मीनाक्षी चौक

- टिकैत चौक

- शामली रोड

- बुढाना मोड

- वहलना चौक

- रुडकी रोड

- एसडी पब्लिक स्कूल तिराहा

- सिविल लाइन थाने के पास

- फक्करशाह चौक

- सरकुलर रोड



इस तरह बनाया गया सुरक्षा घेरा

एएसपी-6

सीओ-10

निरीक्षक-50

दरोगा-140

सिपाही-800

पीएसी-चार कंपनी

-



यहां से बुलाया गया पुलिसबल

जनपद मेरठ, सहारनपुर, शामली और बुलंदशहर जिलों से पुलिस बल की डयूटी लगाई गई हैं। सुरक्षा व् व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचायत स्थल के आसपास एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम, एएसपी बुलंदशहर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत स्थल के आसपास व मार्ग के भवन, होटल की छतों पर पुलिस को निगरानी के लिए तैनात किया हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचे भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें