फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू अराजनैतिक का परासौली बिजलीघर पर चल रहा धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
धरनास्थल पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। भाकियू अराजनैतिक का परासौली बिजलीघर पर चल रहा धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। विद्युत निगम के अधिकारियों ने आश्वासन पर धरना समाप्त कराया।
भाकियू अराजनैतिक के युवा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर पिंटू और सतेन्द्र मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने सोमवार को परासौली बिजलीघर पर प्रदर्शन कर धरना दिया था। आरोप है कि विद्युत निगम के जेई ने किसानों के खिलाफ बिजली चोरी के फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए है। गांव की लाइन के जर्जर तार नहीं बदलवाए गए है। धरनास्थल पर ग्रामीणों ने गांव के बीच से एचटी लाइन हटवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीओ विकास वर्मा और जेई सुनील धरनास्थल पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर मुर्तजा बालियान, सुधीर पंवार, पिंटू ठाकुर, राकेश ठाकुर, श्याम, घनश्याम, सचिन, प्रवीण पंवार, अमित, संजय, कमल शर्मा, राधेश्याम, मनोज सैनी, अनिल चौहान व सुमित शर्मा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें