सीडीओ संदीप भागिया ने दो सदस्यों की समिति का गठन जांच के लिए किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आंगनबाड़ी की नियुक्तियों के मामले में 45 कार्यकर्ता ऐसी है, जिन्होंने वृंदावन के गुरुकुल की हाईस्कूल पास की डिग्री जमा की है। ये सब 2006 से 2008 के बीच की है, जबकि यहां शिक्षा का कार्य 2003-04 में बंद हो गया था।
आंगनबाड़ी की नियुक्तियों में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को लेकर बीते 15 वर्षो से लगातार शिकायतें हो रही है। अधिवक्ता दिनेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो अफसरों को जांच के लिए समिति का गठन करना पड़ा। सीडीओ संदीप भागिया ने दो सदस्यों की समिति का गठन जांच के लिए किया है। समय सीमा तय होने के बाद भी समिति ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है।
अब तक जानकारी मिली है कि 45 ऐसी आंगनबाड़ी है, जिन्होंने वृंदावन की हाई स्कूल की डिग्री लगाई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राहुल गुप्ता का कहना है कि सीडीओ द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 2008 से पहले गुरुकुल वृंदावन की हाईस्कूल की डिग्री के आधार पर नौकरी दी गई है। इस कारर् काफी संख्या में ऐसी आंगनबाड़ी है, जिन्हें इस डिग्री से नौकरी मिली है। जांच रिपोर्ट के आने पर पता लगेगा कि डिग्री फर्जी है या सही है।