संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। रजबहे में पानी नहीं आने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के बरला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। विभाग के एसडीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि डर्बी रजबहे में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। फसलों की सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। एसडीओ हरिश्चंद्र और जेई राजकुमार ने पानी छोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। इस मौके पर मुहर्रम त्यागी, अमित कुमार, शहजाद, सालिम त्यागी, नवाब मंगता हसन, रब्बानी और उस्मान मौजूद रहे।