फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: करनाल की ब्रिटानिया दही कंपनी के अधिकारी की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर । करनाल की ब्रिटानिया दही कंपनी के अधिकारी अंशुल शर्मा (30) की स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आया था और वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी 21 मई को शादी होनी थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी अंशुल शर्मा (30) करनाल स्थित कंपनी में प्रेषण अधिकारी के पद पर पिछले नौ साल से नियुक्त था। वह अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। नई मंडी निवासी उसके दोस्त की बहन की 21 फरवरी को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह आया था। मंगलवार तड़के वह किसी काम से स्कूटी पर रुड़की रोड पर जा रहा था तब रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हादसे की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज कराई है। बताया गया कि मृतक अंशुल र्मा की 10 मई को बारात करनाल जानी थी। अंशुल की मौत से परिवार में शोक छाया हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें