छपार। भाकियू तोमर के कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि 21 दिसंबर को जागाहेड़ी टोल को पूर्ण फ्री कराया जाएगा। आरोप लगाया कि टोल पर नशे की हालत में कर्मचारी परिवार व महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं।
रामपुर तिराहा स्थित कार्यालय पर पत्रकारों को बताया कि पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती, इससे कार्यकर्ताओं में रोष है। नियमों को ताकत पर रखकर ट्रैक्टरों से अवैध वसूली की जाती है। शौचालय, विश्रामगृह या पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है।
पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 21 दिसंबर को जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने का काम करें। इस मौके पर पवन त्यागी, महबूब बालियान, सोनू चौधरी, रिहान चौधरी, अंकित गुर्जर, शहजाद मलिक,अजय त्यागी, मुकेश गुर्जर, विशाल अहलावत मौजूद रहे।