फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने रुकवाया फ्रेट कॉरिडोर का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आवागमन का मार्ग तोड़ने सहित कई समस्याओं के निस्तारण की मांग की
विज्ञापन

निर्माण कंपनी के सेक्शन इंचार्ज और प्रोजेक्ट मैनेजर ने दिया समाधान का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। आवागमन का मार्ग तोड़ने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार की शाम भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव भैसी में रेलवे की ओर से चल किए फ्रेट कॉरिडोर काम को रुकवा दिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। निर्माण कंपनी के सेक्शन इंचार्ज और प्रोजेक्ट मैनेजर ने बुधवार से समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया।
भाकियू के सहारनपुर मंडल के मीडिया प्रभारी मनीष चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण और किसानों ने भैंसी-सराय मार्ग पर बनाए जा रहे ओवर ब्रिज के नीचे फ्रेट कॉरिडोर के काम को रुकवाते हुए प्रदर्शन किया। कहना था कि रेलवे कर्मचारियों ने गांव आने जाने के रास्ते तोड़ दिए। इससे किसानों को परेशानी होती है। अमित प्रधान, विशाल अहलावत, मनीष चौधरी, श्यामकुमार, सुरेंद्र सिंह, मोनू, कंवरपाल, केदार, मुखिया आदि ने बताया कि काम करते समय पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इससे धुल का गुब्बार उड़ने से ग्रामीण बीमार होने लगे है। उन्होंने खराब किए गए रास्ते सही कराने के साथ ही ग्रामीणों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर निर्माण करने वाली कंपनी एलएनटी के सेक्शन इंचार्ज सुरेश मौर्या किसानों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि उड़ती धूल की समस्या दूर करने के लिए पानी का छिड़काव कराया जाएगा। खराब हो गए रास्तों की भी मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम कोहली से किसानों की मोबाइल पर बात कराई। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बुधवार से समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें