फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू ने दिल्ली से लाए जा रहे कचरे का ट्रक रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा बाईपास। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने भोपा रोड पर दिल्ली से कचरा लादकर आ रहे एक ट्रक को रोक दिया। उन्होंने पेपर मिलों में आरडीएफ (कचरे से बना ईंधन) के स्थान पर कचरा जलाए जाने का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने भोपा रोड स्थित बिंदल डुप्लेक्स के सामने धरना दिया। उनका कहना था कि दिल्ली से लाए जा रहे इस कचरे को जलाने से वातावरण में वायु प्रदूषण फैलता है। यह कचरा पेपर मिलों में आरडीएफ के स्थान पर जलाया जा रहा है। भाकियू अराजनैतिक इसका कड़ा विरोध कर रही है। चेतावनी दी है कि यदि प्रतिबंधित कचरा जलाया गया तो आंदोलन होगा। इस विरोध प्रदर्शन में श्रवण, सुभाष और रमेश सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें