फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना चीनी मिल पर भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना चीनी मिल पर भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन

मोरना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मोरना चीनी मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। इस दौरान किसानों ने गन्ने के शेष भुगतान, मिल के विस्तारीकरण, आगामी पेराई सत्र को दो अक्तूबर में चालू करने की मांग की। समस्याओं का समाधान न होने पर महापंचायत की चेतावनी दी है।
ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि गन्ने का भुगतान न होने के कारण किसान को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मिल के गोदामों में रखी चीनी को बेचकर गन्ने का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री सर्वेंद्र राठी ने कहा कि गन्ने की बढ़ती पैदावार को देखते हुए मोरना मिल का शीघ्र विस्तार किया जाए। दो अक्तूबर तक मिल के पेराई सत्र को चालू किया जाए। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने कहा कि किसानों का सरकार ने रिकॉर्ड भुगतान कराया है। जिन किसानों का भुगतान बकाया है, वहां भी जल्द से जल्द भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य लेखाकार एके श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित कोटे के आधार पर चीनी की बिक्री होती है। चीनी बिक्री से मिली राशि का 80 प्रतिशत गन्ने के भुगतान करने व 20 प्रतिशत ब्याज आदि के खर्च में जाता है।
विज्ञापन

उधर, समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू नेताओं ने एक कमेटी का गठन कर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करते हुए महापंचायत की चेतावनी दी है। इस मौके पर मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह, सीसीओ अंकित कुमार, ऋषिपाल सिंह, रामपाल सिंह, चौधरी उदयवीर सिंह, राजेश कुमार, हवा सिंह, सतवीर बाबा, हरवीर बाबा, रामबीर, मोहम्मद अयाज, आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें