भैयादूज पर्व पर भाई को तिलक करती बहनें
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। नगर एवं देहात क्षेत्र में भैयादूज का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से ट्रेनों के बंद होने के चलते पर्व पर बस और डग्गामार वाहनों में भीड़ रही।
सोमवार को भैयादूज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जहां बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। हालांकि कोरोना की वजह से भाइयों को बहनों के पास पहुंचने में खासी दिक्कतें उठानी पड़ीं। ट्रेनों का आवागमन बंद होने के चलते लोग डग्गामार वाहनों में जान जोखिम में डालकर सफर करते दिखाई दिए। हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही अधिक रही। उधर, पर्व के चलते बाजारों में भी भीड़ देखने को मिली। जाम की स्थिति से निपटने के लिए जगह जगह पुलिस पिकेट लगाई गई थी।