भैसाना बंद हुई, टिकौला, खाईखेड़ी और रोहाना की तैयारी
मुजफ्फरनगर। जिले में चीनी मिलों ने अपने सत्र का समापन करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले भैसाना चीनी मिल ने सोमवार की सुबह पेराई सत्र का समापन किया। टिकौला, खाईखेड़ी और रोहाना मिल के दो दिन में बंद होने की संभावना है। खतौली, मंसूरपुर और मोरना में गन्ना पेराई जून माह तक जाएगी।
जिले में चीनी मिलों के पेराई सत्र का समापन होना शुरू हो गया है। सबसे पहले भैसाना चीनी मिल ने सोमवार की सुबह पेराई सत्र का समापन किया। इसी के साथ टिकौला, खाईखेडी, रोहाना ने अपने तौल सेंटर बंद कर दिए हैं। जिन किसानों के पास गन्ना बचा है वह सीधे मिल पर गन्ना डाल रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी का कहना है कि इन चीनी मिलों के दो दिन और चलने की संभावना है। तितावी चीनी मिल 31 मई तक चल सकती है। खतौली, मंसूरपुर और मोरना का पेराई सत्र जून माह में समाप्त होगा। इस बार 10 जून तक गन्ना पेराई हो सकती है।