-चरथावल बटुक भैरव बाबा की सिद्घपीठ पिंडी पर पूजा अर्चना करते श्रद्घालु
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। सिद्धपीठ बटुक भैरव बाबा के मंदिर में भैरवाष्टमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा की पावन पिंडी का पंचामृत से जलाभिषेक किया। सिंदूर और सरसो तेल से बाबा की पिंडी का श्रृंगार किया गया। सुभाष चंद शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। महाआरती में कस्बे एवं देहात के श्रद्धालु मौजूद रहे। विदित हो काशी के बाद चरथावल में बाबा बटुक भैरव की स्वत: उत्पत्ति वाली पिंडी की मान्यता है। आसपास गांवों से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुुंचकर बाबा के समक्ष मत्था टेका और खिचड़ी और गुलदाने का प्रसाद ग्रहण किया। कारोबारी ब्रजमोहन सिंघल-वंदना, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अनुज गर्ग-रूबी, अनिल कंसल-शुभलेश, मनीष सिंघल-ममता और उमंग गर्ग-कनिका पाच दंपती धार्मिक अनुष्ठान के प्रमुख यजमान रहे। संयोजक अनुज गर्ग, श्रीराम सिंघल, पप्पू कंसल, भीम सैन गुप्ता, अमित कंसल, बलराम गोयल, प्रशांत कुमार, सौरभ कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, विनीता, उषा गर्ग, हरि प्रकाश, मुन्ना, राधेलाल, पुजारी फूल सिंह और गुलाब सिंह मौजूद रहे।