मोरना। बेहड़ा सादात गांव में बुखार ने कहर बरपाया। जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई। काफी परिवार बुखार की जद में हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोष है।
विकास खंड मोरना के गांव बेहड़ा सादात में पिछले पंद्रह दिन से बुखार ने परिवारों को जकड़ रखा है। जिसके चलते गांव की आस्सी वर्षीय वहीदन, पैंसठ वर्षीय मुसा, 55 वर्षीय नरगीस प्रवीन, साठ वर्षीय फूल सिंह आदि की मौत हो गई। हरिराम के परिवार से पुत्र पप्पु, अंकित सुनेश, अर्चना, उषा।
राजेश के यहां बबली, महिपाल। महकार के यहां प्रवेश, मोनू, सरोज, रेशम आदि सहित गांव के नीलम, राकेश, अनीता, प्रवेश बीरमती, सीताराम उपाध्याय, जानु रमजानी, पूर्व प्रधानाचार्य कृष्णपाल, विपिन कमार, शरीफ, जफरू, इसरार, शाहिल आसिफ, शहजाद आदि को बुखार से पीड़ित हैं।
गांव के पूर्व प्रधान उदयवीर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को कई बार लगातार अवगत कराने के बाद भी चिकित्सक टीम नहीं आई है। पिछले एक सप्ताह से बुखार से मौतें हो रही हैं। प्रधान राजकुमार, डॉ हरपाल पंवार, संजीव कुमार, नरेंद्र सिंह, रणबीर चौधरी, सुनील, टोनी, डॉ दिनेश धीमान आदि ने डीएम से जानलेवा बुखार से निजात दिलाने की मांग की है।