मोरना। स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज बेहडा सादात में नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर 100 मीटर दौड़ कराई गई। बेहडा सादात की साक्षी प्रथम स्थान पर रही।
जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक अमित पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। क्षेत्र के भेडाहेडी, बेहडा सादात, खोकनी, तिस्सा, तेवड़ा, खाईखेड़ा , चौरावाला, खरपौड आदि गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। साक्षी बेहडा सादात प्रथम, अनुज दरियापुर द्वितीय, लक्ष्मी भुवापुर तृतीय व शिखा बेहडा सादात चौथे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में शिक्षिका सुमन देवी, पवन कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल ने मुख्य भूमिका निभाई। समापन पर प्रधानाचार्या सुमैय्या ने विजेताओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के आयोजन में सुभाष कुमार, मनोज कुमार, राखी, विक्रांत, भूप सिंह, ललित कुमार, दुर्गेश शर्मा, प्रिया का सहयोग रहा। संवाद