मोरना। महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में नवीन शिक्षा सत्र का हवन के साथ शुभारंभ किया। समारोह में गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आचार्य प्रेमशंकर मिश्र ने कहा कि हमें बेटा बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। बच्चों के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है इसलिए हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यज्ञ में मुख्य यजमान प्रबंध समिति के सचिव मदनपाल सिंह एवं प्राचार्य राजपाल सिंह मलिक रहे। कार्यक्रम में शुकदेव शिक्षा प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष जगमोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, राज सिंह, नरेश कुमार, आजाद सिंह, वेदवीर सिंह, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पूजा, अर्चना, ज्योति, आंचल मौजूद रहे।