फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक का संस्कारवान होना जरूरी: शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के शिक्षा विभाग में चल रहे बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त डा. कंचन प्रभा शुक्ला ने कहा कि अध्यापक का संस्कारवान एवं मानवीय गुणों से ओत-प्रोत होना जरूरी है। भावी पीढ़ी में स्काउटिंग के सिद्धांतों का व्यावहारिक रूप में पोषण होना चाहिए। प्राचार्या डा. शशि शर्मा ने कहा कि हमें दृढ़ता एवं साहस के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करना चाहिए। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने प्रतिभागियों को जीवन में भातृत्व तथा सेवा भाव से ओत-प्रोत भावी पीढ़ी के निर्माण की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि रेणु गर्ग, डा. मुकेश चंद, राजीव गौतम, सुखदेव मित्तल, गजेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे। विभागाध्यक्षा डॉ. सुनीता शर्मा ने आभार जताया। समूह देश भक्ति गीत, एकल गीत, कविता की प्रस्तुति दी गई। फूड प्लाजा का आयोजन भी हुआ। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। प्रशिक्षक आयुक्त भारत भूषण अरोरा, अजयपाल सिंह वर्मा, रोवर लीडर तथा शिविर प्रभारी डा. रेखा रानी उपस्थित रहे। डा. संगीता श्रीवास्तव, डा. सुविता कुमारी, डा. सुरेंद्र पाल, डा. प्रीती अग्रवाल आदि ने शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मुकेश यादव, अनिल सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें