फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल में पंच दिवसीय बसंत महोत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, सरस्वती वंदना, भाषण, बसंत महोत्सव गीत गाकर समा बांधा। ब्रांच हेड जसबीर कौर ने बताया कि बसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार सरस्वती देवी कला, बुद्धि और ज्ञान के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। इस पर्व को बच्चे ही नहीं, बल्कि स्कूलों, दफ्तरों, संगीत और साहित्य की साधना करने वाले साधक भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। माना जाता है इस दिन वीणावादिनी, हंस पर विराजमान माता सरस्वती मनुष्य के जीवन में छाई अज्ञानता को मिटाकर उन्हें ज्ञान और बुद्धि का उपहार देकर उनका कल्याण करती है।