फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: भगत सिंह रोड से हटाई बैरिकेडिंग, आवागमन हुआ आसान

Tue, 14 Feb 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर के भगत सिहं रोड पर से हटाये गये डिवाईडर।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राहगीरों और व्यापारियों की समस्याओं के मद्देनजर शिवचौक से भगत सिंह रोड पर लगाई बैरिकेडिंग हटा दी गई है। इस समस्या के समाप्त होने के बाद अब शहर के भगत सिंह रोड पर आना जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

भगत सिंह रोड शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है। यहां पर छोटा सा बाजार महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री के लिए पूरे जिले में पहचान रखता है। इसी मार्ग पर थोड़ा आगे जाने पर सराफा बाजार है। इस मार्ग पर प्रतिदिन कई हजार लोग पैदल और दोपहिया वाहनों से खरीदारी करने के लिए आते हैं।
पिछले कई माह पहले इस मार्ग पर यातायात पुलिस ने व्यवस्था बनाने के नाम पर सड़क के बीच बैरिकेडिंग लगा दी थी जिसका व्यापारियों ने विरोध जताया था। व्यापारियों की मांग पर लंबे समय पर बैरिकेडिंग हटा दी गई है।
विज्ञापन


इन्होंने कहा
- बैरिकेडिंग लगाने से इस मार्ग पर भीड़ बढ़ गई थी। ग्राहकों को आने व पैदल चलने में भी परेशानी होती थी जिस कारण इस मार्ग पर ग्राहकों की संख्या कम हो गई थी। - पवन वर्मा, व्यापारी भगत सिंह रोड
-
भगत सिंह रोड पर शिव चौक के पीछे तुलसी पार्क के सामने तहसील मार्केट में बेसमेंट व ऊपरी मंजिल पर दुकान बनी हैं। बैरिकेडिंग के कारण इन दुकानों का व्यापार घट गया था। बैरिकेडिंग हटने से अब कुछ राहत मिलेगी। - हरिओम शर्मा, व्यापारी तहसील मार्केट
-
कोट...
अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक हुई थी। व्यवस्था देखने के उद्देश्य से बैठक में निर्णय लेने के बाद बैरिकेडिंग अस्थायी तौर पर हटाई गई है। - कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें