फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: कोल्हू की साफ्ट में आने से श्रमिक की मौत

Tue, 14 Feb 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। ज्ञाना माजरा राजपूतान में एक कोल्हू में काम करने वाले श्रमिक की साफ्ट में आने आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

चरथावल थाने के आखरी गांव ज्ञाना माजरा राजपूतान में टांडा निवासी टीकाराम (30) मजदूरी करता था। सोमवार सुबह काम करने के बाद वह गांव की तरफ चल दिया था। लेकिन गर्म चादर कोल्हू में रह जाने के कारण वह रास्ते में से दोबारा कोल्हू में चादर लेने गया। वहां चादर को ओढ़कर वापस कोल्हू से चलने लगा तो अचानक उसकी चादर चल रहे कोल्हू की साफ्ट में लिपट गई। जिससे वह भी उसकी चपेट में आ गया। कई बार लिपटने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर चंद कदम की दूरी पर स्थित थानाभवन थाने की कादरगढ़ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। मगर घटनास्थल थाना चरथावल को होने का बताया गया। बाद में बिरालसी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें