फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav Muzaffarnagar: बॉर्डर पर बेरिकेडिंग, सात हजार पुलिसकर्मियों के सुरक्षा घेरे में मतदान जारी

Thu, 04 May 2023 11:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद हैं। जिले में बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं सात हजार पुलिसकर्मियों के सुरक्षा घेरे के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
विज्ञापन
निकाय  चुनाव मददेनजर शहर में फ्लैग मार्च करते जवान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर नगर निकाय चुनाव शांति पूूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की हैं। सुरक्षा के लिए 7000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिले भर के 1000 शरारती लोगों की पुलिस निगरानी कर रही है। इन सभी को पुलिस ने रेड कार्ड देकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के लिए आज मतदान किया जा रहा है। संवेदनशील, अति संवदेनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर बीएसएफ, पीएसी व पुलिसकर्मी तैनात है। जनपद के थानों की पुलिस ने मतदान वाले क्षेत्र में रहने वाले शरारती तत्वों को रेड कार्ड जारी कर चेतावनी दी हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस सेक्टर अधिकारी, कलस्टर व क्यूआरटी टीम भ्रमण करेंगी। एसएसपी संजीव सुमन ने शरारती व अराजक तत्वों के साथ सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Update Live: पश्चिमी यूपी के चार जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी कतारें
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पुलिस बल है तैनात
- बीएसएफ की एक कंपनी,
- पीएसी की एक कंपनी
- दो हजार होमगार्ड
- साढ़े तीन हजार जिला पुलिसकर्मी

जिले में बॉर्डर पर 22 जगह निगरानी
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड की हरिद्वार व अन्य जनपदों बिजनौर, मेरठ, शामली, बागपत की सीमा पर बैरिकेडिंग लगाई हैं। जिले में पुरकाजी, बिरालसी (चरथावल) पुलिस चौकी, शामली मार्ग पर लालूखेड़ी, फुगाना, बायवाला, भंगेला, रामराज, बैराज सहित 22 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।

मतदान प्रक्रिया में विघ्न डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मतदान केंद्रों पर जिला पुलिस के साथ बीएसएफ, पीएसी भी तैनात रहेगी। चिह्नित एक हजार शरारती लोगों पर विशेष नजर रहेगी। - संजीव सुमन, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें