फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चेन तोड़ने को प्रभावित क्षेत्रों में की बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नगर में बेकाबू हो चुके कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए नगरपालिका ने प्रशासन के आदेश के बाद युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर प्रभावित क्षेत्रों को सील करने की कार्रवाई तेज कर दी। अब तक कई मोहल्लों की प्रभावित गलियों को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले कई दिनों से रोजाना 25 से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो वर्तमान में 176 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिन क्षेत्रों में नए मरीज सामने आ रहे हैं वहां की गलियों को लकड़ी की बल्लियां लगाकर सील किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को शिव चौक स्थित कीर्तन वाली गली को भी सील कर दिया गया। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी खाद्य वस्तुओं को पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की। व्यापारी एवं किसान नेता मनोज सिंघल, पवन धीमान, विवेक तायल, राजेश सिंघल आदि ने अधिकारियों से कोविड-19 की गाइडलाइन का लोगों को सख्ती के साथ पालन कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें